टोंक में बजरी माफियाओं से वसूली पर ASI सस्पेंड:वीडियो सामने आने पर कार्रवाई; अंधेरे में चेहरा नहीं दिखा, SP ने आवाज से पहचाना

टोंक में बजरी माफियाओं से वसूली का वीडियो सामने आने के बाद SP ने सरोली पुलिस चौकी प्रभारी ASI को सस्पेंड कर दिया। वीडियो घाड़ थाना क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे 52 पर मोरल्या आमली मोड़ के पास का बताया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे, लेकिन लेनदेन की बात सुनाई दे रही है। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। अंधेरे में बना वीडियो, आवाज से हुई पहचान टोंक SP राजेश कुमार मीना ने बताया- सोमवार रात को वीडियो सामने आया था। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार देर शाम सरोली पुलिस चौकी प्रभारी ASI राजेंद्र शार्मा सस्पेंड कर लाइन में लगाया गया है। वीडियो अंधेरे में बनाया गया है, स्पष्ट नहीं है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रारंभिक जांच करवाई गई। मामले की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाईवे-52 पर हो रही थी कथित वसूली सूत्रों के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर देवल्या आमली मोड़ के पास बनास नदी से भरी बजरी की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजर रही थीं। इसी दौरान सरोली पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और कथित रूप से वाहन चालकों से वसूली की। अज्ञात व्यक्ति ने इस पूरी घटना के तीन वीडियो बना लिए, जो एसपी तक पहुंच गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *