टोंक में बादलों से 5वें दिन बढ़ा न्यूनतम तापमान:कोहरा छाया-बादलों की आवाजाही जारी, गलन बरकरार

टोंक में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण हिस्सों में शुक्रवार को लगातार 5वें दिन भी बादल छाये हुए है। इसके चलते गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। ऐसे में लोगों को रात के समय सर्दी का अहसास अन्य दिनों के मुकाबले कम हुआ।
लोगों को राहत मिली, लेकिन शुक्रवार सुबह के समय सर्दी से ज्यादा राहत नही मिली। शीतलहर और गलन बनी हुई है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या 5वें दिन भी प्रभावित हुए। लोगों को गलन और शीतलहर से परेशान होना पड़ा। हालांकि आज कोहरे का असर कम देखा गया। ठंडी हवा चलने से लोग परेशान रहे। कई जगह अलाव भी तापते नजर आए। वहीं सुबह के समय जरूरी कार्य से बाहर निकले दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। सूर्य भी अधिकांश समय बादलों में छुपा रहा। इसके चलते लोग धूप को तरसते दिखाई दिए। बीती रात को सर्दी कम पड़ने से न्यूनतम तापमान 24 घंटे में ही 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
जबकि बुधवार रात 11 डिग्री सेल्सियस रहा रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान भी गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 1 डिग्री ज्यादा 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरे का असर देखा गया। इससे वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी हुई। लोगों की दिनचर्या हो रही प्रभावित
ज्ञात रहे कि इस साल करीब एक माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन चार दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई थी। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। लोग सुबह के समय जरूरी कार्यो से ही घरों के बाहर आ-जा रहे है। सुबह 10 बजे तक भी सूर्य के ठीक से दर्शन नहीं हो रहे है। अभी भी बादल छाये होने से लोग कड़क धूप के लिए तरस रहे है।
इसके चलते लोग सर्दी से बचाव करते दिख रहे है। कई जगह अलाव जलाते लोग दिख रहे है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को मामूली शीतलहर कम है, लेकिन लोगों को सर्दी से ज्यादा राहत नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *