टोंक में बैंक पर किसान का सोना हड़पने का आरोप:गोल्ड लोन चुकाने पहुंचा तो बोले नीलाम किया; आरोप- बिना नोटिस कार्रवाई

टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र के किसान ने ICICI Bank पर गोल्ड लोन के लिए बैंक में रखे 128 ग्राम गोल्ड को बिना सूचना के नीलाम करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि इसकी जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोन चुकाने पहुंचा तो कहा- सोना नीलाम कर दिया पीड़ित किसान डोड़वाड़ी निवासी रामदयाल चौधरी ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2024 में बैंक से 128.52 ग्राम सोना गिरवी रखकर 2 लाख 52 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया था। पीड़ित किसान 6 फरवरी को ऋण चुकाने बैंक आया। जहां बैंक प्रबंधन ने कुछ कागजों पर साइन करवा लिए और कहा कि आपका सोना नीलाम कर दिया। साथ ही धमकाया कि ज्यादा नेतागिरी की तो केस दर्ज करवा कर जेल में डलवा दूंगा। किसान बोला- न नोटिस दिया न सूचना फिर किसान डर कर घर चला गया। कुछ दिन बाद उसने यह बात साथियों को बताई। फिर साथियों ने हिम्मत बंधाई और आज अपना सोना वापस लेने बैंक पहुंचा, जहां बैंक प्रबंधन ने उसे बताया गया कि उसका सोना कुछ दिन पहले ही लेने नहीं आने पर नीलामी में बेच दिया गया। जबकि किसान का आरोप है कि उसे न तो किसी प्रकार का नोटिस दिया गया और न ही नीलामी की कोई पूर्व सूचना दी गई। मैनेजमेंट बोला- नियम के साथ की नीलामी मामले को लेकर आज शाम करीब 4 बजे बैंक में कहासुनी हुई और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना टोंक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में पीड़ित किसान कुछ किसानों आदि के साथ कोतवाली पहुंचकर बैंक प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत दी है और पूरे मामले की जांच के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग। उधर बैंक प्रबंधन ने पुलिस को बातचीत में बताया कि पूरे नियम के साथ नीलामी की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *