टोंक में भी सैनिकों के लिए खुली आर्मी कैंटीन:जहाजपुर-बरवाड़ा के जवानों को भी फायदा; अब कोटा-जयपुर नहीं जाना पड़ेगा

जिला मुख्यालय पर रविवार को 61 सब एरिया द्वारा संचालित चिंकारा कैंटीन जयपुर का एक्सटेंशन काउंटर खुल गया है। इसका उद्घाटन कैप्टन सूरज मल जाट, अध्यक्ष गौरव सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण संस्थान टोंक के द्वारा किया गया। जिला मुख्यालय पर यह कैंटीन खुलने से अब टोंक समेत भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर जिले के सैनिकों, रिटायर्ड सैनिकों को सुविधा मिलेगी। अब इस सुविधा का लाभ जिले की सभी तहसीलों के साथ साथ भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर तहसील, सवाई माधोपुर जिले की बरवाड़ा एवं सवाई माधोपुर तहसील के पूर्व सैनिकों को भी टोंक में मिलेगी l उन्हें अब कैंटीन में मिलने वाले सामान खरीदने में किए जयपुर, अजमेर, कोटा नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें ये ही सामान मिल सकेगा। इससे उन्हें समय और आर्थिक रूप से बचत होगी। पास के जिलों में जाना पड़ता था जिले में सैनिकों का कैंटीन नहीं होने से सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को काफी परेशानी होती थी।। उन्हें सामान लेने के लिए लंबी दूरी तय कर कोटा, जयपुर, अजमेर आदि शहरों में जाना – आना पड़ता था। इससे उन्हें आर्थिक,शारीरिक आदि परेशानी से गुजरना पड़ता था। समय भी ज्यादा खराब होता था। इसको लेकर रिटायर्ड सैनिक आदि लंबे समय से टोंक में सैनिक कैंटीन खोलने की मांग काफी समय से चल रही थी। इसके लिए सेना प्रबंधन आदि जगह से मांग की जा रही थी। इस मांग को सेना प्रबंधन स्वीकृति दे दी। इसके बाद आज इस यह कैंटीन खोला गया है। इस अवसर पर ऑनरेरी कैप्टन गोपाल सिंह, (मैनेजर एक्सटेंशन काउंटर चिंकारा कैंटीन टोंक) एवं इनका समस्त स्टाफ, कैप्टन पूरण वीर सिंह, सूबेदार मुकेश जाट, सूबेदार रामलाल यादव, सूबेदार रामकिशन यादव, हवलदार हंसराज गुर्जर, हवलदार जगमोहन चौधरी, हवलदार सत्यनारायण जाट, सुरेश जी चौधरी आदि उपस्थित रहे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *