टोंक में मौसम बदला, कटी फसल के नुकसान का अंदेशा:बारिश की संभावना के साथ गिरेगा तापमान; सुबह सर्दी का एहसास रहा

टोंक जिले में एक बार फिर से मंगलवार को मौसम बदल गया है। जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में कई घने तो कई हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही मध्यम गति की ठंडी हवा चल रही है। बदले मौसम से हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं लोगों को एक बार फिर से सुबह से ही करीब सप्ताह भर बाद सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। बदले मौसम के चलते अब किसानों की दिनचर्या भी बदलती नजर आ रही है। बादल छाने से किसानों को चिंता सता रही है कि कई अब बारिश हो गई तो खेतों में कटी हुई सरसों की फसल में भीगने से नुकसान हो जाएगा। तापमान गिरने की संभावना अधिकतम तापमान आज1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में स्थिर है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के भी गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान आज एक डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार बने हुए हैं। जबकि न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे की तरह 14 डिग्री सेल्सियस रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *