टोंक में शराबियों को टोका तो भीड़ लेकर पीटने आए:घरों के बाहर डंडे लेकर जमा हुए; लोग चिल्लाए तो भागे

टोंक में निर्माणाधीन मकान में शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवकों को टोकना भारी पड़ गया। कॉलोनी के लोगों से समझाइश के बाद युवक चले तो गए। लेकिन, कुछ देर बाद 15-20 लोगों को लेकर वापस लौटे और उत्पात मचाया। लोगों ने डर के मारे गेट बंद कर लिया तो बदमाशों ने घरों के गेट पर डंडे मारे। घरों पर पथराव किया इसके बाद जब लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। मामला टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित रविवार रात महावीर नगर विस्तार कालोनी का है। कॉलोनी के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने लोगों की समस्या सुनकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन आज कॉलोनीवासियों में इतना डर बैठ गया कि कॉलोनीवासी आज कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने इस घटना से भयभीत बताते हुए पीड़ित बृजमोहन शर्मा ने बताया कि महावीर नगर विस्तार कालोनी में P.N. 31, 32 हैं । इन दोनों प्लाट पर निर्माणाधीन भवन है। इसका मालिक विनोद अग्रवाल (अशोक जनरल स्टोर) है और इस मकान में कार्य करने वाले ताराचन्द्र खत्री व इसका पुत्र सूरज खत्री, आकाश खत्री उर्फ किट्टू है। बीती देर रात सूरज खत्री दोस्तों के साथ इस निर्माणाधीन मकान में तीन चार दोस्तो के शराब पी रहे थे। ये आपस में गाली गलौज कर रहे थे और शराब की खाली बोतले गाली गलोच करते हुए बाहर फेक रहे थे । इनसे पेरेशन होकर समस्त कालोनी वासी एकत्रित होकर उनको समझाने के लिए मौके पर पहुंचने और समझा कर वापस अपने घर आ गये। उसके बाद देर रात करीब 11 बजे 25- 30 युवकों को लाठी, ठंडे और तलवारों के साथ लेकर वापस आया और गाली गलौज की,इस दौरान कॉलोनीवासी डर गए और गेट बंद कर लिए। इसके बावजूद बदमाशों ने मकानों में पत्थर फेंके। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को भी कॉलोनीवासी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनी के प्रवीण, मुकेश आदि कॉलोनी वासियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो बदमाशों का हौंसला बढ़ेगा और फिर हमला करेंगे।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *