भारतीय जनता पार्टी के टोंक जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बीजेपी कार्यालय परिसर में दिव्यांग सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय समेत आसपास से गांवों से आए 32 दिव्यांगों को उनकी जरुरत के हिसाब से ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर आदि सामग्री दी गई। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया गया, साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी फिर से नगर निकाय चुंबनुज पंचायत राज में जीत हासिल करेगी। महिलाओं को पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों में प्लेस ज्यादा महत्व देगी। सरकार सबका विकास सबका साथ की विचार धारा से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है। अब साथ साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से आमजन की समस्या के निवारण के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सत्ता में हो या विपक्ष में जनसेवा का कार्य करता रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा डबल इंजन सरकार जन जन के स्वास्थ्य के प्रति संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा को समर्पित रहता है। भाजपा संगठन की बूथ तक इकाई बनी हुई है, आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी टोंक जिले में परचम लहरायेगी, टोंक में प्रधान,चेयरमैन, जिला प्रमुख सभी भारतीय जनता पार्टी के बनेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सह प्रभारी रामानंद गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, सत्यनारायण चौधरी, सतीश चंदेल, नरेश बंसल, रामनिवास गुर्जर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, सरोज बंसल, बेणी प्रसाद जैन जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, ममता जाट, रामचंद्र गुर्जर, जिला मंत्री तरुण टिक्किवाल, बिना छामुनिया,हरिराम यादव,रामकिशन गुर्जर, राधेश्याम चावला, नीलिमा आमेरा, प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, जुली शर्मा, विजय मालवानी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


