टोंक में सुबह-शाम सर्दी का असर:पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचा, फिर बढ़ने लगी गर्मी

जिले में चार दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब भी बना हुआ है। सुबह-शाम और रात के समय सर्दी का अहसास हो रहा है, जबकि बीते दो दिनों से दोपहर में धूप तेज होती जा रही है। इसके चलते लोगों को सुबह-शाम और रात में सर्दी, वहीं दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। इससे आमजन की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। आज मौसम साफ है। सुबह से ही सुूर्य निकला हुआ है। आज बादल और कोहरा नहीं छाए हुआ है। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है। अब आने वाले दिनों में और ग्रर्मी बढ़ने की संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक बढ़ गया है। वहीं तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस दौरान दो दिन तक कोहरा भी छाया रहा, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया था। हालात ऐसे थे कि लोगों को दोपहर में भी ऊनी कपड़े पहनने पड़े थे, लेकिन अब धीरे धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अब आन वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ेगी और गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाएगी। आज भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।। दो दिनों से मौसम बदला हालांकि, बीते दो दिनों से मौसम में फिर बदलाव आया है। सर्दी का असर कम हुआ है। कोहरा बुधवार और गुरुवार को ही छाया था, जबकि शुक्रवार से कोहरा नहीं पड़ रहा है और ठंड भी धीरे-धीरे कम हो रही है। आज सुबह लोगों को अधिक सर्दी महसूस नहीं हुई। हालांकि, सुबह नौ बजे तक मध्यम गति से ठंडी हवा चली, इसके बाद हवा कम हुआ और सूर्य की तपन बढ़ने से धूप तेज होती गई। मौसम में इस बदलाव के चलते आज अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। इसके अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटों में 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। बारिश के आसार नहीं उल्लेखनीय है कि जिले में बुधवार से ही मौसम बदला हुआ है। बुधवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। इसके बाद गुरुवार को कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे खासकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आज मौसम साफ बना हुआ है। बारिश के आसार नहीं हैं और आसमान में हल्के बादल भी नहीं छाए हुए हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *