टोंक में किसानों के हितों को लेकर मनाए जाने वाले किसान दिवस को इस बार भी किसान महापंचायत की ओर से कृषि मंडी में बनाया जाएगा। इसमें गेस्ट के रूप में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट आएंगे।
इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य का गारंटी कानून बनाने समेत अन्य मांगे सरकार से की जाएगी। किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 23 दिसंबर को किसान दिवस घोषित किया हुआ है, उसके बाद भी किसान दिवस नहीं मनाया जाता है। लेकिन किसानों की समस्याओं को लेकर किसान महापंचायत की ओर से यह दिवस मनाया जाएगा।
इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। इसमें जिलेभर से किसान आएंगे। इस कार्यक्रम में किसानों की मांगों को अहिंसा पूर्वक केंद्र सरकार तक संघर्ष करने वाले किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस समारोह में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी और उन मांगों को सरकार से मनवाने के लिए आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। ये है किसानों की प्रमुख मांगे


