टोकन सिर्फ 9 बजे दिए जाते, दोपहर में आने वाले लौट रहे खाली हाथ

पवन कुमार | प ट्टी सिविल पशु अस्पताल पट्टी में स्थित सेवा केंद्र लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिला तरनतारन के मीत प्रधान अतुल जैन ने बताया कि यहां सुविधा की जगह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन मशीन खराब पड़ी है। कर्मचारी अपनी मर्जी से लोगों को टोकन दे रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों को बताया जाता है कि टोकन सिर्फ सुबह 9 बजे ही दिए जाते हैं। दोपहर में आने वालों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि आपके पास टोकन नहीं है, कल सुबह 9 बजे आकर टोकन लेना, तभी काम होगा। इससे आम लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कई बार तो सभी कर्मचारी भी मौजूद नहीं होते, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। ऑनलाइन टोकन लेकर आने वालों का काम भी समय पर नहीं होता। उन्हें घंटों बैठाकर परेशान किया जाता है। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। अतुल जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। हर व्यक्ति को समय पर टोकन मिलना चाहिए ताकि वह सरकारी सुविधा का लाभ ले सके। जैन ने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की कि सेवा केंद्र में हो रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। जो भी कर्मचारी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में आम लोगों को परेशानी न हो। सेवा केंद्र के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि टोकन मशीन में खराबी है, जल्द ठीक हो जाएगी। पानी की टोटियां लगाई जाती हैं, लेकिन चोर हर बार उन्हें उतार ले जाते हैं। सोमवार को नई टोटी लगा दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *