किशनगढ़ के जयपुर रोड स्थित बड़गांव टोल प्लाजा पर एक युवक ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर टोलकर्मी को धमकाया और मुफ्त में टोल पार कर गया। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टोल प्लाजा के मैनेजर ने किशनगढ़ शहर थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टोल पर उतरकर खिलौना पिस्तौल दिखाई
टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया-घटना गुरुवार दोपहर को हुई। 2 बजकर 40 मिनट पर एक कार तेजी से टोल बूथ पर पहुंची। उसमें से एक एक युवक उतरा और उसने खिलौना पिस्तौल दिखाकर टोल कर्मचारी को डराया। इसके बाद बैरियर ऊपर करवाकर वह कार को तेज गति से भगा ले गया। बारात में जा रहा था
सीसीटीवी फुटेज में युवक को टोलकर्मी को पिस्तौल दिखाते हुए और फिर कार लेकर भागते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बारात में जा रहा था और नशे की हालत में था। उसने दूदू-पचेवर टोल क्षेत्र में भी इसी तरह की हरकत कर कर्मचारियों को धमकाने का प्रयास किया था। पचेवर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक को पचेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टोल प्रबंधन ने गुरुवार शाम को सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को शिकायत सौंपी थी। फिलहाल, किशनगढ़ शहर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। … यह भी पढ़ें जयपुर में टोल पर महिलाओं-सेना के जवान से मारपीट, VIDEO:टोल मैनेजर ने कहा-कार सवार सैनिक नहीं था, अपने परिजन का कार्ड दिखा रहा था जयपुर में टोल प्लाजा पर सेना के जवान और महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। टोल टैक्स मांगने पर सेना के जवान ने कार्ड दिखाया, लेकिन टोल कर्मचारियों ने कार्ड देखने से इनकार कर दिया। कार में मौजूद महिलाएं बचाव के लिए आई तो उनसे भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। (पढ़ें पूरी खबर)


