ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी का खुलासा:दो गिरफ्तार, माल बरामद; पनवाड़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई

झालावाड़ के पनवाड़ थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अंकित मीणा और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी माहिर मिर्जा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया है। यह वारदात 2 फरवरी की रात को दहीखेड़ा कोलुखेड़ी के माल में हुई थी। फरियादी चंद्रप्रकाश प्रजापत निवासी दहीखेड़ा ने पनवाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके और पड़ोसी किसानों के खेतों पर लगे ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शनों से कॉपर वायर केबल चोरी हो गई है। इसके बाद पनवाड़ थाने में जांच शुरू की गई। खानपुर गरिमा जिंदल के सुपरविजन में थानाधिकारी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मनोवैज्ञानिक अनुसंधान का उपयोग करते हुए आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने खाताखेड़ी, पनवाड़ निवासी अंकित मीणा पुत्र उच्छबराज मीणा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी माहिर मिर्जा को भी पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 8.5 किलोग्राम (80 फीट) कॉपर वायर केबल बरामद की है। इस कार्रवाई में एएसआई पवन सिंह ने भी सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *