भास्कर न्यूज| जांजगीर नैला के किराना व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे सुबह नैला से बिलासपुर जा रहे थे। उसी दौरान उनके बाइक की टक्कर ट्रक के पिछले हिस्से में हो गई। सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौत हुई। नैला स्टेशन के सामने संजय गर्ग की कान्हा मोबाइल के नाम से वर्षों से दुकान संचालित कर थे। बुधवार की सुबह वह किसी काम से नैला से बिलासपुर बाइक से रवाना हुए। वे आरओबी से कुछ दूर पहुंचे थे कि उनके बाइक की टक्कर ट्रक के पिछले हिस्से में हो गई। हादसे में उनके सिर पर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और उनकी मौत हो गई। इसे हादसे में दो बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।


