ट्रक चालक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

दोराहा जीटी रोड पर पनसप के गोदाम के पास एक साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक चालक ने बुरी तरह से कुचल दिया गया, जिसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान नित्या नंद पांडे के तौर पर हुई है। नित्या पांड न्यूकॉन फैक्ट्री में काम करता था जो अपने काम से साइकिल पर घर लौट रहा था। वह दोराहा जीटी रोड पर पनसप के गोदाम के पास पहुंचा तो उसे एक ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *