जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना इलाके में पड़ोस में विवाह समारोह में गए परिवार के घर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। परिवार महज 2 घंटे के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने सोने के जेवरात चुरा लिए । कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में आनंद नगर, कुड़ी भगतासनी निवासी निंबाराम ने बताया कि वह पिछले 4 साल से अपने मकान में आनंद नगर में रहता है और ट्रक ड्राइवर है। 1 फरवरी को उनकी पत्नी घर के मैंन गेट पर ताला लगाकर अपने पड़ोस में हो रहे मोसेरे भाई के विवाह कार्यक्रम में दोपहर के करीब 2 बजे गई थी। विवाह समारोह से जब वह शाम को 4 बजे वापस लौटी तो देखा घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। जेवरात की खाली डिबिया बाह पड़ी थी। ये आइटम हुए चोरी जब घर के अंदर जाकर अलमारी में देखा तो वहां से सोने का एक रखड़ी सेट, एक झूमर और टॉप्स जिनका वजन करीब 8.5 तौला था, गायब मिले। इन गहनों को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इनकी अनुमानित कीमत 12 लख रुपए से ज्यादा है।


