जोधपुर ग्रामीण की बिलाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है। वहीं एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है। ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर विशेष अभियान हदबंदी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भीलवाड़ा थाना पुलिस ने 15.420 ग्राम अवैध स्मैक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया बिलाड़ा थाना क्षेत्र में बाणगंगा के पास एक गार्डन के सामने पुलिस को बोलेरो संदिग्ध नजर आई। पुलिस पहुंची तो बोलेरो सवार भागने का प्रयास करने लगे। इस टीम ने उन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान गाड़ी के आगे डेशबोर्ड के टूल बॉक्स में छुपा कर रखी स्मैक जब्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बंशीलाल पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी रावर व संपत लाल पुत्र भभूतराम विश्नोई निवासी तिलवासनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अरबी बंसीलाल ट्रक ड्राइवर है जबकि बंसीलाल खेती किसानी का काम करता है।


