ट्रक ने पूर्व सरपंच को रौंदा…50 मीटर तक घसीटा:सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पिछले टायर में फंसा; लोगों ने पीछा कर रोका

सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व सरपंच को कुचल दिया। वह ट्रक के पिछले टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घटना सुबह लगभग 11 बजे कोठी के पास रोयनी मोड़ के पास हुई। ट्रक (MP 53 HA 2058) चित्रकूट से सतना की ओर जा रहा था। हादसे में मरने वाला अनूप सिंह (50) मनकहरी का रहने वाला था। वह इसी गांव का सरपंच रह चुका था। सैलून से शेविंग कराकर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद की 2 तस्वीरें देखिए… ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर घटना के बाद राहगीरों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया, लेकिन आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने ही कोठी टीआई संतोष तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टायर के नीचे फंसे शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। …………………………… ये खबर भी पढ़ें… बिजासन घाट पर ट्रक ने सेफ्टी इंजीनियर को रौंदा सोमवार को सेंधवा शहर से 16 किलोमीटर दूर बिजासन घाट में एक सड़क हादसे में सेफ्टी इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क कायाकल्प कार्य के दौरान हुई। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *