ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत:गिरिडीह में ग्रामीणों ने भाग रहे चालक और ट्रक को पकड़ा, बेटी के घर जाते वक्त हुआ हादसा

धनबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर वनांचल कॉलेज के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सरिया थाना क्षेत्र के फकीरा पहरी निवासी शंभू पांडेय (55) अपनी बेटी के घर पूर्णानगर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भागते हुए ट्रक और चालक को पकड़ लिया। मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल शंभू पांडेय को सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग इधर, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस जगह पर सड़क दुर्घटना हुई है, वह अत्यंत व्यस्त मार्ग है। चूंकि आसपास का इलाका इंडस्ट्रियल है। इसलिए वहां आम आदमी को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग पर प्रशासन को स्पीड ब्रेकर का निर्माण के साथ दुर्घटना की रोक थाम के आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए। इससे भविष्य में ऐसे घटनाओं की पुर्णावृति न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *