ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर:हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, घर से काम पर जा रहा था

कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में कोटा-झालावाड़ मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जगपुरा चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कोटा ग्रामीण के मंडाना निवासी चौथमल ओड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चौथमल रोजाना की तरह मंडाना से बाइक पर कोटा काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान जगपुरा चौकी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। वहीं मृतक के परिजन भी कोटा के मोर्चरी पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रानपुर थाना अधिकारी (RPS) वीरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत ट्रक को जप्त कर लिया और ड्राइवर को भी डिटेन किया गया। चौथमल की इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया वहीं परिजनों से शिकायत ली गई है। इस हादसे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *