छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा–भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार चौकीदार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में वन विभाग के चौकीदार की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया है। यह डौंडी नगर थाने क्षेत्र का मामला है। पहले देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक मोपेड चालक कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वन विभाग के चौकीदार श्याम सिंह मसीयारे (53) निवासी ग्राम परसदा के रूप में हुई है। हादसे से भड़के वार्डवासियों ने किया चक्का जाम हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। चक्का जाम के दौरान लोगों ने माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। ……………………………………. सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कार ने महिला समेत 3 को कुचला…मौत का LIVE VIDEO:बाइक सवारों के सिर फटे, कुचलकर गाड़ी से उतरे, लोग बोले-लड़की कर रही थी ड्राइविंग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 30 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। घटना ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार 2 युवकों को रौंदते हुए निकली। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


