ट्रक रोककर 30 लोगों ने किया हमला, केस

बैकुंठपुर | एसईसीएल झिलिमिली उपक्षेत्र में कोयला परिवहन कर रहे ट्रक पर 30 मई की सुबह हमला हो गया। सुबह 11.40 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीके 0342 सोरगा के देवालय चौक पहुंचा। वहां प्रवीण कुमार दुबे, बबन यादव, सोमार साय, गोरेलाल समेत 20 से 30 ग्रामीणों ने ट्रक को जबरन रोक लिया। डंडा, रॉड, सब्बल, ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में ट्रक चालक राजकमल के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। एसईसीएल के सुरक्षा निरीक्षक पुरन सिंह और उप निरीक्षक आजाद खान भी घायल हुए। हमलावरों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। इस घटना से सरकारी कार्य में बाधा पहुंची। घटना के बाद ट्रक चालक राजकमल की शिकायत पर पटना थाना में केस दर्ज किया गया। झिलिमिली उपक्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *