ट्रम्प ने कनाडा-मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाया, आज से लागू:कनाडा ने भी 25% जवाबी टैरिफ का ऐलान किया; अमेरिकी शेयर बाजार में 2% गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार से मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने इसका ऐलान किया। इसके अलावा फरवरी में चीन पर लगाए गए 10% टैरिफ को बढ़ाकर 20% करने का ऐलान किया है। ट्रम्प के ऐलान पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी जवाबी कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले 21 दिनों में 155 अरब डॉलर की अमेरिकी आयात पर 25% टैरिफ लगाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से 30 अरब डॉलर के आयात पर टैरिफ से होगी। टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई है। अमेरिका का SP 500 इंडेक्स 2% तक गिर गया है। फरवरी में ट्रम्प ने 30 दिन के लिए रोक लगाई थी डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 फरवरी को कनाडा-मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने के लिए आदेश जारी किए थे। इसे 4 फरवरी से लागू होना था। बाद में ट्रम्प के साथ दोनों देशों के नेताओं ने बातचीत की। इसके बाद टैरिफ को अगले 30 दिनों के लिए टाल दिया गया था। ड्रग तस्करी और अवैध प्रवासियों को अमेरिका में घुसने से रोकने के लिए मेक्सिको ने अमेरिका बॉर्डर पर नेशनल गार्ड के 10 हजार सैनिकों को तैनात किया है। वहीं कनाडा ने फेंटानाइल की तस्करी रोकने के लिए फेंटानाइल जार को नियुक्त किया है। कनाडा और मेक्सिको के साथ US का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अमेरिका का कनाडा और मेक्सिको के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इसके तहत इन देशों के बीच होने वाले किसी भी तरह के आयात-निर्यात पर टैरिफ (शुल्क) नहीं लगता है। ट्रम्प ने अपने पिछले कार्यकाल में मेक्सिको और कनाडा के साथ नॉर्थ अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (NAFTA) किया था। इन तीनों देशों ने 2023 में अमेरिका से 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 85 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का सामान खरीदा था। वहीं, 1.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की बेची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प के टैरिफ वॉर का सबसे ज्यादा असर ऑटो सेक्टर, कृषि, टेक्नोलॉजी, पार्ट्स-पुर्जे पर होगा। टैरिफ लगने के बाद इन चीजों की कीमत में इजाफा हो जाएगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *