ट्रम्प बोले-भारत-पाक में न्यूक्लियर वॉर हो सकती थी, हमने रोकी:व्यापार खत्म करने की बात कही, वहां के नेता समझदार हैं, मान गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा किया। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मस्क के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई परमाणु तबाही में बदल सकती थी। उन्होंने कहा- ‘मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं का और अपनी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमने व्यापार की भी बात की, और कहा कि हम उन देशों से व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके बीच परमाणु युद्ध का खतरा हो सकता है।’ ट्रम्प ने कहा कि वहां के नेता समझदार हैं, उन्होंने बात हमारी मानी और लड़ाई रोक दी। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस ट्रम्प और मस्क ने संयुक्त तौर पर की थी। दरअसल, मस्क ने ट्रम्प प्रशासन से इस्तीफा दे दिया है। इसी को लेकर दोनों ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। ट्रम्प बोले- मस्क शानदार दोस्त, हम उन्हें याद रखेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने मस्क की तारीफ की और उन्हें शानदार दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि हम आपको याद रखेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मस्क सरकार के काम करने के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव लाया है। ट्रम्प ने कहा कि मस्क ने बिना थके मेहनत की है, ताकि अब तक के सबसे बड़े और अहम सरकारी सुधार कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सके। मस्क असल में नहीं जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वह आगे-पीछे रहेंगे। DOGE उनका बच्चा है। दरअसल, मस्क ने कल यानी गुरुवार को X पर पोस्ट कर ट्रम्प प्रशासन का साथ छोड़ने की जानकारी दी थी। इसके बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि यह मस्क का आखिरी दिन है, लेकिन वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से हमारी मदद करेंगे। मस्क बोले- ट्रम्प को सलाह देना जारी रखूंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मस्क ने कहा, ‘यह DOGE का अंत नहीं, बल्कि वास्तव में शुरुआत है। हम ट्रम्प को सलाह देना जारी रखेंगे। मैं यहां आना जारी रखूंगा। मैं राष्ट्रपति का दोस्त और एडवाइजर बना रहूंगा।’ मस्क ने कहा कि स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के तौर पर मेरा समय पूरा हुआ। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद भी दिया। ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का जिम्मा दिया था। जिसका काम सरकार की फिजूलखर्ची कम करना था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प की 4 अहम बातें… 1.ट्रम्प का फ्रांसीसी राष्ट्रपति को संदेश: ट्रम्प से फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट के वायरल वीडियो पर कहा कि ‘पहले चेक कर लें दरवाजा बंद है या नहीं।’ ट्रम्प ने आगे- वो दोनों बहुत अच्छे हैं, उन्हें मैं अच्छी तरह जानता हूं। मुझे नहीं पता कि वह क्या था, लेकिन मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं, और वे ठीक हैं। 2.रुस-यूक्रेन में युद्ध रोकने की कोशिश कर रहें: ट्रम्प का कहना है कि व्लादिमीर पुतिन और वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों ही जिद्दी हैं। वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि वह यूक्रेन में रूसी बमबारी से निराश थे, जबकि वह युद्ध विराम की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे थे। 3.ट्रम्प बोले विदेशी छात्रों का अमेरिका में स्वागत है: ट्रम्प का कहना है कि वह अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को चाहते हैं, लेकिन उन छात्रों को नहीं जो उनके अनुसार परेशानी पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार हार्वर्ड विश्वविद्यालय को लगभग 5 बिलियन डॉलर देती है। उन्होंने कहा- यह DOGE की पहल नहीं थी। ट्रम्प का कहना है कि वह चाहते हैं कि यह धन व्यापारिक स्कूलों को दिया जाए। 4. DOGE की कटौती को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध: ट्रम्प ने बताया कि DOGE का काम जारी रहेगा। कुछ कटौतियां ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ में भी होंगी। ये वही विधेयक है जिसे लेकर ट्रम्प और मस्क के बीच मतभेद आया है। ट्रम्प ने कहा- मस्क की अगुआई में कई बेकार और गैर जरूरी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट को खत्म किया गया है, और कई अन्य कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू किया जा रहा है। ट्रम्प बोले मस्क की अगुआई में DOGE ने कई कटौतियां कीं, जिससे ‘1.62 लाख करोड़’ की बचत हुई। मस्क दुनिया के सबसे महान बिजनेस लीडर्स और इनोवेटर्स में से एक हैं। कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले इस्तीफा जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद DOGE प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था। मस्क के इस्तीफे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वे उस बिल का विरोध कर रहे थे जिसे ट्रम्प ने बिग ब्यूटीफुल बताया था। मस्क ने कहा था कि DOGE का मकसद खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उसके खिलाफ है। ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ के 5 पॉइंट्स, जिससे मस्क नाराज ——————————- ये खबर भी पढ़ें… इलॉन मस्क ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रम्प का साथ:DOGE से दिया इस्तीफा, लिखा- मेरा टाइम पूरा हुआ, राष्ट्रपति के पसंदीदा बिल से हैं नाराज टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। उन्होंने भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5.30 बजे सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *