ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा व ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जमशेदजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती पर मनाए जाने वाले संस्थापक दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत मंगलवार सुबह टाटा मोटर्स परिसर से होगी। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा व ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन सुबह 6 बजे टाटा मोटर्स पहुंचकर संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे टाटा स्टील के वर्क्स मेन गेट पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। मुख्य समारोह में टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों की ओर से संस्थापक को सामूहिक श्रद्धांजलि दी जाएगी। सबसे पहले नोएल टाटा, एन. चंद्रशेखरन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक, वाइस प्रेसिडेंट, यूनियन पदाधिकारी और वरीय अधिकारी पुष्प अर्पित कर संस्थापक को नमन करेंगे। पोस्टल पार्क में शहरवासियों को बतौर चेयरमैन शहरवासियों को संबोधित करेंगे नोएल टाटा वर्क्स मेन गेट के कार्यक्रम के बाद चेयरमैन बिष्टुपुर पोस्टल पार्क पहुंचेंगे। यहां वे संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ शहरवासियों को संबोधित करेंगे। इस वर्ष खास बात यह है कि शहर में रहने वाले देश के विभिन्न प्रमुख समाजों के प्रतिनिधि भी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ट्रस्ट के चेयरमैन के बाद पहली बार शहर आए नोएल टाटा पहली बार बतौर चेयरमैन शहरवासियों को संबोधित करेंगे। टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि देने वालों में नोएल टाटा, उनकी पत्नी और बेटी के साथ एन. चंद्रशेखरन, टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, आर. रवि प्रसाद, रघुनाथ पांडेय और टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी शामिल थे। बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के कार्यक्रम के बाद सुबह करीब 10 बजे नोएल टाटा व एन. चंद्रशेखरन टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय जाएंगे। यहां वे यूनियन पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। उनके साथ टीवी नरेंद्रन भी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को संस्थापक दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद नोएल टाटा व एन. चंद्रशेखरन दोपहर बाद निजी विमान से जमशेदपुर से रवाना हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *