जालंधर |ट्रस्ट महाकाली माता मंदिर श्री देवी तालाब में भक्तों ने मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों ने दरबार में माथा टेककर की। मंदिर परिसर में राजिंदर एंड पार्टी ने वृंदावन जाने को जी चाहता है…, तैनूं कित्थे मैं बिठावां शेरां वालिएं… अन्य भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। प्रबंधकों ने भजन पार्टी को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। यहां योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, राज कुमार सहगल, चंद्र मोहन ढींगरा, संजीव साहनी, अशोक शीतल, अशोक सितारा, पवन, सोहन साल, अमन व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।