ट्रांसफॉर्मर खराब, बिजली नहीं होने से सिंचाई हो रही प्रभावित

जशपुरनगर| सिंगीबहार के किसानों को बढ़ावा देने सरकार कई योजना चला रही। वहीं बिजली विभाग वाले किसान के समस्या नहीं सुन रहे हैं। फरसाबहार के पंचायत सिंगीबहार ग्राम रघराटोली में पिछले कई माह से थ्री फेस 63 केबी ट्रांसफॉर्मर खराब है। इसे लेकर किसान ने आवेदन देने के साथ कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी से सम्पर्क िकया। पर कोई पहल नहीं की गई। इसके कारण किसान टमाटर के पौधे में समय पर न तो पानी डाल पाए ना ही दवा का छिड़काव कर पा रहे है। सिंगीबहार गांव के किसानों ने गांव में सब्जी और टमाटर की खेती की है। गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से किसानों के खेत में सिंचाई नहीं हो पा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *