ट्राले की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

बरनाला | महल कलां में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी देते पुलिस स्टेशन महलकलां के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप सिंह निवासी छीनीवाल कलां के बयान के आधार पर अज्ञात ट्राला चालक पर मामला दर्ज किया है। संदीप सिंह ने बताया कि वह और उसके चाचा का बेटा गुरविंदर सिंह रायकोट की एक फैक्ट्री में निजी नौकरी करते हैं। गुरविंदर सिंह मोटरसाइकिल पर अपने साथी हरप्रीत सिंह के साथ आगे चल रहा था। जब वे अपने ढाबे के पास पहुंचे, तभी रायकोट की ओर से आ रहे एक घोड़ा ट्राला ने तेज रफ्तार, लापरवाही से और बिना हॉर्न बजाए गुरविंदर सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुरविंदर सिंह सड़क पर गिर गया और ट्रेलर के आगे व पीछे के टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे हरप्रीत सिंह सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जिसके पैरों में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए महल कलां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *