ट्री मैन सिंड्रोम पीड़िता जागेश्वरी को रायपुर ले जाने की तैयारी

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा ट्री मैन सिंड्रोम से पीड़ित जागेश्वरी को एक बार फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है। दुर्लभ त्वचा रोग से जूझ रही जागेश्वरी की स्थिति हाल के दिनों में फिर बिगड़ने लगी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया है। जागेश्वरी इक्थ्योसिस हिस्ट्रिक्स नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसे आम भाषा में ट्री मैन सिंड्रोम कहा जाता है। इस बीमारी में त्वचा पेड़ की छाल की तरह सख्त और मोटी हो जाती है। हालांकि यह बीमारी पूरी तरह लाइलाज मानी जाती है, लेकिन विशेष उपचार से पीड़िता को राहत दी जा सकती है। जागेश्वरी लंबे समय से इस बीमारी से संघर्ष कर रही है। अभिनेता साूने सूद के ट्वीट के बाद जागे अधिकारी अभिनेता सोनू सूद ने कुछ दिनों पूर्व जागेश्वरी की बीमारी को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद उसके इलाज को लेकर देशभर में ध्यान गया था। अब एक बार फिर प्रशासन की मदद से उसे रायपुर ले जाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *