अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रणव झा ने कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। देश में जो हो रहा है, वह रहस्यमय तरीके से हो रहा है। आम लोगों को इसका कुछ पता नहीं चल रहा। केंद्र सरकार द्वारा हाल में किए गए यूएस ट्रेड डील पर सचिव ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेंस कांफ्रेंस में झा ने कहा कि यह डील अमेरिकी हित में है। इससे भारत को नुकसान है। एपस्टिन फाइल में सरकार के मंत्री का नाम आने और अमेरिका में भारत के एक उद्योगपति पर कसते शिकंजे के दबाव में यह डील संभव हो सकी। झा ने कहा कि 2025 में अमेरिका को हमारा निर्यात 86 बिलियन डॉलर और आयात 46 बिलियन डॉलर था। 40 बिलियन ट्रेड सरप्लस था। अब अमेरिका से 100 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त सामान खरीदना है। सरप्लस ट्रेड डेफिसिट ट्रेड में बदल जाएगा। चीन के साथ पहले ही 116 बिलियन का व्यापार घाटा है। कृषि क्षेत्र को भी अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है। अमेरिकी किसानों को 64 लाख रुपए सब्सिडी प्रतिवर्ष मिलती है। जबकि भारतीय किसानों को मुश्किल से 12000 रु प्रतिवर्ष।


