ट्रेनर ने कहा- प्राथमिक शिक्षा बच्चों को शून्य से पूर्णतया की ओर ले जाती है

भास्कर न्यूज| तुमड़ीबोड़ नवीन पाठय पुस्तक आधारित प्राथमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय जोन स्तरीय प्रशिक्षण तुमड़ीबोड़ में हुआ। इसमें तेंदूनाला, तिलैरवार, टप्पा, तुमड़ीबोड़, धवराभाटा, खपरी, आरगांव सात संकुल क्षेत्र से शिक्षक शामिल हुए। प्रथम दिवस में प्रशिक्षण का प्रारंभ संकुल प्राचार्य डॉ. एम वर्गीस, किसन देशमुख बीइओ, संकुल समन्वयक धनसाय सलामे ने प्रशिक्षण का प्रारंभ किया। द्वितीय दिवस में डोंगरगांव विकासखंड के शिक्षा अधिकारी आरएल पात्रे, बीआरसी अरविंद रत्नकार ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। सभी शिक्षकों को गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण लेने के लिए निर्देशित करते हुए अपनी शालाओं में जाकर के बच्चों को शिक्षण कार्य कराने प्रेरित किया। प्रशिक्षण में शिक्षक जो ज्ञान देते हैं वह लंबे समय तक याद रहता है, क्योंकि प्राथमिक शिक्षा बच्चों को शून्य निवेश, जीवन से लेकर पूर्णता की ओर ले कर जाती है। डोंगरगांव ब्लॉक में कक्षा 1 से 3 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण पश्चात ऑफलाइन प्रशिक्षण 3 जोन में बांटकर दिया। प्रथम पाली में 160 शिक्षकों को एफएलएन का प्रशिक्षण दिया गया। समापन में एफएलएन मेला आयोजित कर शिक्षकों ने शिक्षण कार्य से संबंधित मेला लगाकर प्रदर्शित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *