ट्रेनिंग न लेने वाले पार्षद ई-साइन में फंसे, 45 सर्टिफिकेट अटके

भास्कर न्यूज | अमृतसर जाति-आय-निवास व दूसरे सर्टिफिकेट बनाए जाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर पार्षदों की आईडी बनाई गई है। साथ ही डिजिटल साइन और सर्टिफिकेट वे​िरफिकेशन को लेकर निगम दफ्तर में ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है मगर 10 दिन में सर्टिफिकेट से जुड़े 45 आवेदन 21 वार्डों के पार्षदों की आईडी में पेंडिंग हो गए हैं। इसकी वजह यह सामने आ रही कि निगम दफ्तर में बीते 4-5 अप्रैल को सेवा केंद्र की टेक्निकल टीम द्वारा ट्रेनिंग कराई गई थी लेकिन कई पार्षद पहुंचे ही नहीं। अब आईडी-पासवर्ड चलाने में दिक्कतें आ रही है। वहीं मेयर जतिंदर मोती भाटिया का कहना है कि किसी पार्षद को आईडी-पासवर्ड चलाने में मुश्किल आ रही तो बात कर सकते हैं। दोबारा से ट्रेनिंग करवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *