ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक कंडक्टर की मौत:पटरी क्रॉस कर घर की ओर जाते समय हुआ हादसा

भीलवाड़ा में रेलवे पटरी क्रॉस कर घर जा रहे एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना प्रताप नगर थाना क्षेत्र के बॉयोस्कोप के सामने बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई। प्रताप नगर थाने में हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने बताया- रामदास पिता भज्जू दास वैष्णव (58) पुलिस लाइन के पास विवेकानंद नगर निवासी आज सुबह करीब 7 बजे थाना क्षेत्र के बॉयोस्कोप के सामने रेलवे पटरी पार कर घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वो ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ट्रक पर खलासी था। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *