ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत:लकड़ियां काटकर रेलवे लाइनों के पास से घर लौट रही थी

बयाना-हिंडौन रेल मार्ग पर शेरगढ़ गांव के पास शुक्रवार शाम ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई महिला मीरा (70) पत्नी लज्जाराम जाटव जंगल से घरेलू ईंधन के लिए लकड़ियां काटकर रेलवे लाइनों के सहारे घर वापस लौट रही थी। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल शांतिचंद्र मीणा ने बताया कि गांव शेरगढ़ जाटव बस्ती निवासी बुजुर्ग महिला मीरा पत्नी लज्जाराम जाटव शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे जंगल से लकड़ियां काटकर रेलवे लाइन के सहारे अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान हिंडौन की ओर से आई गुड्स ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला कानों से कम सुनती थी, ऐसे में उसे पटरियों पर ट्रेन आने की आहट और हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी। फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *