ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:बठिंडा में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, खेत जा रहा था, शव क्षत-विक्षत

बठिंडा जिले के फिरोजपुर रेलवे लाइन पर सीविया रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया और उसके अवशेष दूर तक बिखर गए। वहीं घटना की सूचना सहारा मुख्यालय को मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान थाना जीआरपी की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सहारा टीम ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर एक गठरी में बांधा। घटनास्थल पर ही मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (45) निवासी गांव सीविया के रूप में हुई। खेत जा रहा था थाना जीआरपी अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह अपने खेत में जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। अचानक ट्रेन आने से वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में धारा 194 बी एनएसएस के तहत कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *