ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने का मामला:पुलिस ने की युवक युवती की पहचान प्रेम प्रसंग के चलते जान देने का अंदेशा

जोधपुर जयपुर रेल मार्ग पर महामंदिर के निकट पुलिस आर्मी स्कूल के सामने रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल ने कटकर अपनी जान दे दी। फिलहाल दोनों के सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संदेह है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने यह कदम उठाया ल। हालांकि जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। सुसाइड करने वालों की पहचान आशा (25) पत्नी हितेश सिंधी निवासी शक्ति नगर गली नंबर 4 और युवक की शिनाख्त पालमार्ट के भदवासिया क्षेत्र में रहने वाले विनोद जैन के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर से बनाड़ की तरफ कपल इंजन जा रहा था। इसी दौरान सुबह 5 बजे के करीब अचानक दीवार के पास से चलकर दोनों ट्रेन के सामने आ गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से बिना नंबर की एक लाल रंग की स्कूटी मिली जो बैटरी संचालित थी। दोनों के पहनावे के आधार पर पुलिस ने आसपास की जगहों पर पता लगाकर पहचान की। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने अपनी जान दे दी। पुलिस दोनों की बॉडी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी लाए। जहां पोस्टमार्टम करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *