ट्रेन में हथियार दिखाकर यात्री से लूट:अबोहर रेलवे स्ट्रेशन के पास वारदात, अंबाला से श्रीगंगानगर जा रही थी, मोबाइल और पर्स छीना

फाजिल्का जिले में अबोहर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर कल देर रात अम्बाला से श्रीगंगानगर जा रही एक ट्रेन में एक यात्री से हथियारों के बल पर लूटपाट की गई। जहां तीन अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल यात्री को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। राजस्थान के चक 1 केजीडी निवासी विष्णु दत्त पुत्र मांगी लाल ने पुलिस को बताया कि वह कल शाम करीब छह बजे अम्बाला से श्रीगंगानगर जाने के लिए रेलगाड़ी में सवार हुए थे। रात करीब 12 बजे जब ट्रेन मलोट रेलवे स्टेशन के पास धीमी हुई, तो तीन युवक उसी डिब्बे में चढ़ गए जिसमें विष्णु दत्त यात्रा कर रहे थे। धारदार हथियार दिखाकर लूट आरोपियों ने विष्णु दत्त के गले पर लोहे की कोई नुकीली वस्तु रखकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। लुटेरों ने डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों को भी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। लूटपाट के बाद तीनों युवक दूसरे डिब्बे में चले गए। इस दौरान जब ट्रेन अबोहर स्टेशन पर रुकने के लिए धीमी हुई, तो वे वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *