ट्रेन मैनेजर ने बुजुर्ग को सीपीआर देकर बचाई जान

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ की सतर्कता ने एक यात्री की जान बचाई है। सोमवार को फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट डीएमयू (74976) में एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन मैनेजर (गार्ड) विक्रम कुमार ने ट्रेन रुकवाई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बेहोश यात्री की पहचान पतरस सिंह के रूप में हुई, जो फिरोजपुर जा रहे थे। मौके पर यात्री की नब्ज गिरते देख उन्होंने बिना समय गंवाए उन्हें सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। इसके बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया । रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार ने विक्रम कुमार के साहसी कार्य की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *