ट्रेलर के पीछे घुसे ट्रक के उड़ परखच्चे:केबिन में फंसे ड्राइवर को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला

नदबई में नेशनल हाईवे-21 पर बुधवार रात अरौदा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। डहरा मोड़ चौकी के एएसआई मुकेश ने बताया कि ट्रक और ट्रेलर दोनों जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहे थे। ट्रक चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाईवे गश्ती दल और डहरा मोड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक और ट्रेलर को सड़क किनारे करवाया और यातायात सुचारु रूप से चालू करवाया। हालांकि, घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *