ट्रेलर से टकरा कर पलटी ट्रॉली:सड़क पर फैले पत्थर, ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर हुआ घायल, आमने सामने से हुई भिड़ंत

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक ट्रेलर और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के पत्थर सड़क पर फ़ैल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रक रोड़ से हटवाया। आमने सामने से भिड़े दोनों वाहन रुदावल थाने के ASI मुंशीलाल ने बताया कि घटना बंशी पहाड़पुर रोड़ स्थित नगला भारली मोड़ की है। ट्रेलर रुदावल से बंशी पहाड़पुर की तरफ जा रहा था। पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बंशी पहाड़पुर की तरफ से रूदावल की तरफ जा रही थी। तभी नगला भारली मोड़ के पास दोनों वाहन आमने सामने से भिड़ गए। सड़क पर फैले पत्थर टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली सड़क पर पलट गई। जिससे ट्रॉली में भरे पत्थर सड़क पर फ़ैल गए। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर मुन्नालाल (35) निवासी लखनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाकर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। गनीमत यह रही की घटना के दौरान बगल से कोई वाहन नहीं निकल रहा था नहीं तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इनपुट- विशेष गर्ग, रूदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *