ट्रेलर से लोहे का पाइप स्कॉर्पियो पर गिरा, चार जख्मी:सवार गाड़ी में ही फंसे, स्कॉर्पियो पर लगा था जदयू महानगर युवा अध्यक्ष का बोर्ड

सरायकेला थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया मोड़ के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर लोड लोहे का पाइप खुलकर पीछे आ रहे स्कॉर्पियो पर गिर गया। इससे स्कॉर्पियो सवार चार लोग जख्मी हो गए और गाड़ी में फंस गए। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। स्कॉर्पियो पर जदयू महानगर युवा अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम का बोर्ड लगा हुआ था। दरअसल, ट्रेलर रूंगटा स्टील से लोहे का पाइप लेकर पंजाब जा रहा था और इसी दौरान टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया मोड़ के पास यह हादसा हुआ। ट्रेलर चालक और खलासी भी घायल ट्रेलर चालक सुमन यादव और उसका खलासी भी घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *