ट्रेवल एजेंसी मालिक की कार पर फायरिंग:बस ले जाने के दौरान जान ये मारने की ​नीयत से हमला

श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर में ट्रेवल एजेंसी के मालिक की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला गुरुवार का है।
पीड़ित ट्रेवल एजेंसी का मालिक है जबकि आरोपी प्राइवेट टैक्सी चलाता है। पीड़ित 83 आरबी के हरदीपसिंह पुत्र सुखपालसिंह ने बताया कि वह बराड़ ट्रेवल्स का संचालक है। वह गुरुवार को बस में ड्राइवर के साथ चल रहा था। इसी दौरान गांव 75 आरबी में इसी गांव का रहने वाला अमनदीपसिंह विवाद करने लगा। कुछ समय बाद वह बस को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद कार लेकर गांव 75 आरबी आया। इसी दौरान आरोपी फिर तैश में आ गया और झगड़ा करते हुए उसने कार पर फायर कर दिया। इससे कार को नुकसान पहुंचाने। जान से मारने की नीयत से किया फायर
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया। जांच अधिकारी एसएचओ राकेश सांखला ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *