ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत:गिरिडीह के चिरकी राजगंज मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह स्थित पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के चिरकी राजगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार की सुबह एक 14 वर्षीय किशोर की मौत बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। मौके से फरार हो गया ड्राइवर मृतक की पहचान पिपराडीह गांव निवासी प्रशांत कुमार के रूप में की गई। प्रशांत कुमार मॉर्निंग वॉक पर पैदल सड़क पर चल रहा था, तभी बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस की लापरवाही के कारण ये हादसे होते हैं: ग्रामीण परिजन प्रशांत को धनबाद ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर ही सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर सैकड़ों अवैध बालू लोड ट्रैक्टर नाबालिग और शराबी चालक चलाते हैं, जिस वजह से हादसे होते हैं। उनका यह भी आरोप है कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही के कारण ये हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने बालू लोड ट्रैक्टर बंद करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। 3 घंटे के बाद सड़क जाम हटाया गया इधर, रोड जाम की सूचना मिलने के बाद पीरटांड के सीओ गिरजानन्द किस्कू मौक़े पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों की मांग पर विचार किया गया है। इसके तहत अवैध बालू तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रयास किया जाएगा, साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाएगा। वहीं, प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद करीब 3 घंटे के बाद सड़क जाम हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *