ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत:मामा-भांजे की मौके पर हुई थी मौत, तीसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के झोंथरी गांव के पास एक बाइक एक्सीडेंट में मामा-भांजे के साथ ही तीसरे युवक की भी देर रात को मौत हो गई। तीनों के शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पिता ने ट्रैक्टर की टक्कर से मौत होना बताया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। चौरासी थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जयनारायण पुत्र भीमाराम परमार मीणा निवासी झोथरी फला मड़कोला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की उसका बेटा चिराग परमार (19), भांजा भव्यराज सुवेरा (15) पुत्र दिलीप सुवेरा निवासी रामपुर मेवाड़ा और उनका दोस्त रवि कुमार रोत (21) पुत्र महिपाल रोत निवासी डोल कुंजेला पगारा तीनों बाइक लेकर झोथरी से करावाड़ा की ओर जा रहे थे। झोंथरी बस स्टैंड से आगे जाते ही पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथ, पैर, सिर पर गंभीर चोटें आई। घटना के बाद तीनों को डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद मामा चिराग ओर भांजे भव्यराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रवि कुमार को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। देर रात को रवि कुमार की भी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीनों के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। चिराग के पिता जयनारायण ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *