ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान की मौत:खेत से पैदल घर जा रहा था; ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम, अधिकारियों के आश्वासन पर माने

कोतवाली थाना क्षेत्र के फूंसरा में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से समझाइश कर जाम को खुलवाया। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के फूंसरा गांव निवासी किसान बद्रीलाल गुर्जर (50) अपने खेत से पैदल घर जा रहा था। तभी पीछे से आए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या किसान और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना का पता लगने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइस की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके बाद बारां डीएसपी ओमेंद्र शेखावत और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी के जल्द गिरफ्तार करने और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने की कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाइश की। साथ ही सरकार से नियमानुसार हर संभव मदद दिलवाने का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को एम्बुलेंस में पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डीएसपी शेखावत ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *