ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे घायल:मऊगंज के बरांव मोड़-NH पर हादसा; दोनों अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

मऊगंज जिले के बरांव मोड़ नेशनल हाईवे पर रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे घायल हो गए। उन्हें अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मऊगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान शाहबाज अली पिता सलीम बख्श के रूप में हुई है। वे नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के निवासी हैं। घटना रविवार को बरांव मोड़ बाईपास पर हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाप-बेटे निजी काम निपटाकर गांव लौट रहे थे परिजनों ने बताया कि बाप-बेटे हनुमना से निजी काम निपटाकर अपने गांव लौट रहे थे। मऊगंज के बरांव मोड़ बाईपास पर सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत उठाया और निजी वाहन से सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत गंभीर बताई है और उनका इलाज जारी है। ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *