ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग गंभीर घायल:शाजापुर अस्पताल में भर्ती; ड्राइवर वाहन समेत फरार

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए। निपानिया जोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। यह घटना दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। घायल बुजुर्ग की पहचान ग्राम मांगलिया निवासी मांगीलाल रावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मांगीलाल रावत अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए बाइक से अपने गांव से मोहन बड़ोदिया जा रहे थे। बाइक को टक्कर मार चालक फरार हो गया निपानिया जोड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मांगीलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मांगीलाल को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए जाने के बाद संबंधित थाने को जांच के लिए प्रकरण भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *