ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गगनदीप कौर बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

अमृतसर| सिटी पुलिस ने ‘ऑपरेशन संपर्क’ के दौरान हरकृष्ण स्कूल में स्टाफ और आम पब्लिक के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान नशे के खिलाफ डीसीपी लॉ एंड आर्डर आलम विजय सिंह ने लोगों को जागरूक किया। लोगों से बातचीत भी की गई। डीसीपी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि 1 जनवरी से 26 फरवरी 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 300 मामले दर्ज कर 532 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18.692 किलोग्राम हेरोइन, 1.630 किलोग्राम अफीम और 0.523 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की। इसके अलावा 1,430 नशीले कैप्सूल/गोलियां भी जब्त की गईं। पुलिस ने 15,66,320 रुपए की ड्रग मनी कब्जे में ली है। नशा तस्करी में इस्तेमाल 13 वाहन भी बरामद किए गए, जिनमें 5 चार पहिया और 8 दो पहिया वाहन शामिल हैं। यह अभियान सिर्फ सप्लाई चेन तोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि मांग कम करने पर भी फोकस किया जा रहा है। नशे की गिरफ्त में आए 601 लोगों को इलाज के लिए नशा छुड़ाओ केंद्रों में भर्ती कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *