ट्रैफिक जांच के दौरान महिला बाइक से सड़क पर गिरी:जमशेदपुर में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास एक महिला के साथ हुई घटना ने स्थानीय लोगों को आक्रोशित कर दिया। बर्मामाइंस क्षेत्र की एक महिला अपने पति के साथ बाइक से खासमहल सदर अस्पताल जा रही थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की जांच के समय महिला बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई। ट्रैफिक पुलिस पर लोगों को परेशान करने का आरोप घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस अक्सर जांच के नाम पर वसूली करती है और लोगों को परेशान करती है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी आए दिन किसी न किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी: ट्रैफिक प्रभारी सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना और ट्रैफिक प्रभारी मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। हालांकि, जाम के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *