ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान:कार सनरूफ से रील बनाई या स्टंट किया तो केस होगा

अगर आप कार की सनरूफ में खड़े होकर रील बना रहे हैं या उससे बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं तो आप पर केस दर्ज हो सकता है। आपकी हर हरकत ट्रैफिक पुलिस के कैमरों में रिकॉर्ड हो रही है। अब तक 10 मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। ये कार्रवाई सीधे कैमरों में कैद फुटेज के आधार पर की गई है। पुलिस ने कानोता, जामडोली, शिप्रापथ, आमेर, जयसिंहपुरा खोर, शिवदासपुरा, सदर थानों में मामले दर्ज किए हैं। डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने कंट्रोल रूम में अलग से मॉनिटरिंग टीम तैनात की है। यह टीम 24 घंटे प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड देखती है। जैसे ही कोई वाहन चालक नियम तोड़ता नजर आता है, तुरंत उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर ली जाती है। कैमरे में कैद वाहन की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी निकाली जाती है। इसके बाद संबंधित थाने को वायर लैस से सूचना भेजकर गंभीर मामलों में सीधे एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *