ट्रैफिक पुलिस ने 24 वाहनों के काटे चालान:ओवर स्पीड और बिना नंबर के वाहन ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई

धौलपुर एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ओवर स्पीड और बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाते हुए 24 से अधिक वाहनों के चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान को लेकर ट्रैफिक इंचार्ज टीनू सोगरवाल ने बताया कि जिले में हो रहे सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगरा में भी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर तेज रफ्तार में चलने वाले वाहनों के साथ जिले में बिना नंबर की बाइकों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को 24 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके चालान किए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि जिले में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अलग-अलग टीम तैनात की गई हैं। जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों के मामलों में कमी लाने के लिए लोगों को पूर्व में ट्रैफिक नियमों के पालन करने के लिए समझाइश की गई थी। जिसके बाद ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर सड़क हादसों के कई मामले सामने आए हैं। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *